गोंडा में पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल:फारुख और दद्दन दूसरे जिलों में बेचते थे चोरी के पशु

Apr 8, 2026 - 16:53
 0  0
गोंडा में पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल:फारुख और दद्दन दूसरे जिलों में बेचते थे चोरी के पशु
गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय पशु तस्करों और चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है पुलिस ने आरोपी फारुख और दद्दन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये दोनों आरोपी गोंडा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पशु तस्करी और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।आरोपी दिन में गांवों में जाकर अच्छे पशुओं की रेकी करते थे। रात के समय वे इन पशुओं को चोरी कर पिकअप वाहन से दूसरे जिलों में ले जाकर बेच देते थे, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,27,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह राशि पशुओं की चोरी से अर्जित की गई थी। इसके साथ ही, पशु चोरी और तस्करी में इस्तेमाल किया जाने वाला पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा भी मिला है, जिसका उपयोग वे पकड़े जाने पर फायरिंग करने के लिए करते थे। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी दद्दन अयोध्या जिले के शेखपुरा जफर, थाना रौनाही का निवासी है। उसके खिलाफ बस्ती और गोंडा में लगभग आठ मुकदमे दर्ज हैं। तरबगंज थाने में उसके खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। आरोपी फारुख भी रौनाही का ही रहने वाला है। उसके खिलाफ गोंडा जिले के तीन थानों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। 2021 में तरबगंज थाने में उसके खिलाफ भी गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बस्ती जिले में दर्ज दो, गोंडा के नवाबगंज थाने में एक और तरबगंज थाने में दर्ज एक, कुल चार घटनाओं का खुलासा किया है। इन आरोपियों के खिलाफ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी ताकि इस तरीके की अपराध करके जो भी संपत्तियां इन आरोपियों ने अर्जित की है उन सब संपत्तियों पर भी पुलिस की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0