नोएडा में दो लाख लोगों को मिलेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट:15-15 मिनट पर मिलेंगी बस, जेवर एयरपोर्ट, ग्रेनो वेस्ट तक जाएंगी, 9 और 12 मीटर की होगी बस

Apr 8, 2026 - 16:53
 0  0
नोएडा में दो लाख लोगों को मिलेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट:15-15 मिनट पर मिलेंगी बस, जेवर एयरपोर्ट, ग्रेनो वेस्ट तक जाएंगी, 9 और 12 मीटर की होगी बस
नोएडा के दो लाख लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। ये कनेक्टिविटी उनको फीडर बस के जरिए मिलेगी। इसकी शुरुआत मई से होने जा रही है। हालांकि प्रयास यही था कि नोएडा स्थापना दिवस पर ही इसका शुभारंभ किया जाए। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं होने से इसमें बाधा आ रही है। जो रूट फाइल किए जा रहे है। उसमें नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ा गया है। ये सभी रूट मेट्रो स्टेशन से होकर जाएंगे। इन पर 15-15 मिनट के अंतराल पर बस मिलेंगी। कुल 45 बस चलेंगी 5 स्टैंड बाइ पर रहेंगी। यहां लास्ट माइल कनेक्टिविटी का मतलब फीडर बसों से है। नौ और 12 मीटर की दो प्रकार की करीब 50 बस पहले फेज में चलेंगी। इनका संचालन यूपी रोडवेज करेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर यानी बसो के खड़े होने के लिए डिपो, चार्जिंग पाइंट (सभी ईवी बस), सर्विस सेंटर, ड्राइवर और कंडेक्टर के लिए आराम करने की जगह और ऑफिस स्टॉफ के लिए कमरे। सेक्टर-90 नोएडा डिपो में इन बसो को खड़ा किया जाएगा। यहां एक इमारत बनी हुई है। उसकी मरम्मत की जाएगी। पहले इसी डिपो से एनएमआरसी की सिटी बस ऑपरेट होती थी। इसी को मेन डिपो बनाया जाएगा। यहां से बसों का संचालन होगा। प्राधिकरण देगा वीजीएफ बसों के संचालन की जिम्मेदारी यूपी रोडवेज की होगी। मेंटेनेंस भी वहीं करेगा। हालांकि टिकट और किमी के हिसाब से जो भी घाटा होगा उसकी भरपाई प्राधिकरण करेगा। इसका एक बिल प्रत्येक महीने यूपी रोडवेज प्राधिकरण को देगा। जिसे प्राधिकरण भरेगा। इसके संचालन से दो लाख लोगों को फायदा होगा। 20 से 60 किमी के है रूट दोबारा होगा सर्वे प्राधिकरण ने यूपी रोडवेज को रूट बनाकर दिए है। यूपी रोडवेज इसका सर्वे करेगी और उसी हिसाब से बस स्टैंड बनाने के लिए प्राधिकरण को कहेगी। हालांकि तय किए गए अधिकांश रूट पर पहले से ही बस स्टैंड बने हुए है। प्राधिकरण ने चार रूट फाइनल किए है। ये सभी रूट 20 से 60 किमी के है। अब जानते है बसों का विवरण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0