गोपालगंज में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज:पछुआ हवाओं से बढ़ी कनकनी, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम
गोपालगंज में सुबह की शुरुआत घने कोहरे और कनकनी के साथ हुई। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। पछुआ हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप का असर कम महसूस होगा। न्यूनतम तापमान 11°C से 12°C के बीच दर्ज किया गया। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। NH-27 और अन्य प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करना पड़ा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। दलहन और तिलहन की फसलों के लिए सावधानी बरतने की सलाह हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं ने जिले में कनकनी बढ़ा दी है। इन हवाओं के कारण त्वचा में चुभन वाली ठंड महसूस हो रही है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कोहरा और ठंड रबी फसलों, खासकर गेहूं के लिए फायदेमंद है। हालांकि, दलहन और तिलहन की फसलों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 48 घंटों तक कोहरे की ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक कोहरे की ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, 3 और 4 फरवरी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे कनकनी से कुछ राहत मिल सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0