नोएडा के शिव नादर स्कूल में बम की सूचना:प्रबंधन ने मेल जारी किया, बच्चों को भेजा गया वापस, बम स्कॉयड ने किया सर्च

Jan 23, 2026 - 09:38
 0  0
नोएडा के शिव नादर स्कूल में बम की सूचना:प्रबंधन ने मेल जारी किया, बच्चों को भेजा गया वापस, बम स्कॉयड ने किया सर्च
नोएडा के सेक्टर-168 स्थित शिव नादर स्कूल में बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से एक मेल पेरेंट्स को जारी किया गया है। बच्चे स्कूल पहुंचे ही थे। उनको वापस बसों से भेजा गया। उनको ड्रापिंग पाइंट पर उतारा गया। इसके साथ ही बॉम स्कायड और अन्य टीम मौके पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्कूल में चैकिंग की जा रही है। अभी तक कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई है। एक सूचना स्कूल को मेल के जरिए मिली थी। जिसके बाद पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। फिलहाल बच्चों को घर भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0