हिंदू कॉलेज परीक्षा निरीक्षण में नकलविहीनता पर जोर:उच्च शिक्षा अधिकारी ने विश्वविद्यालयी परीक्षाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश
मुरादाबाद-बरेली क्षेत्र के उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. सुधीर कुमार ने हिंदू कॉलेज में चल रही विश्वविद्यालयी परीक्षाओं का निरीक्षण किया। कॉलेज में वर्तमान में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की परीक्षाएं विभिन्न पालियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रो. सुधीर कुमार शाम की पाली में परीक्षा निरीक्षण के लिए कॉलेज पहुंचे। उन्होंने परीक्षा केंद्र के विभिन्न कक्षों का दौरा किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने नकलविहीन, शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण परीक्षा संचालन पर विशेष जोर दिया। प्रो. सुधीर कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन और संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सकें। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत, शाम की पाली के केंद्राध्यक्ष प्रो. संजय शर्मा सहित प्रो. अनिल कुमार, प्रो. संजय रस्तोगी, प्रो. आनंद सिंह, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो. इला अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. वीरेश कुमार, डॉ. एसबी यादव, डॉ. अकरम परवेज, डॉ. अनुपमा मिश्रा, आरजे यादव, जेडए नकवी, संजय आर्य, अनुज यादव, रामेश्वर सिंह, विजेंद्र भार्गव और जयकिशोर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0