नारियल कारोबारी से 37.50 लाख की धोखाधड़ी:सचेंडी में व्यापारी से फर्म के नाम का दुरुपयोग कर 37 लाख की ठगी, FIR

Jan 17, 2026 - 09:59
 0  0
नारियल कारोबारी से 37.50 लाख की धोखाधड़ी:सचेंडी में व्यापारी से फर्म के नाम का दुरुपयोग कर 37 लाख की ठगी, FIR
कानपुर के नवीन मंडी स्थल चकरपुर में नारियल के थोक कारोबारी के साथ 37.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने कारोबारी से खरीदे गए माल का पूरा भुगतान न करने के साथ ही उसकी फर्म के नाम का दुरुपयोग कर अन्य व्यापारियों से भी रुपये वसूल लिए। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देश पर सचेंडी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जाच शुरू की चकरपुर मंडी के शेड नंबर-7 स्थित मेसर्स रुद्रा ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर दुर्गेश त्रिपाठी के अनुसार, ग्राम बिनौर निवासी शुभम पाण्डे ने अप्रैल 2024 से मई 2025 के बीच उनसे लगभग 1 करोड़ 49 लाख रुपये का नारियल खरीदा था। इस दौरान आरोपी ने 1 करोड़ 15 लाख रुपये का भुगतान किया, पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से रुद्रा ट्रेडिंग कंपनी के नाम का दुरुपयोग किया। उसने अपने घर पर फर्म का बोर्ड लगवा लिया और वाहन पर भी खुद को प्रोपराइटर दर्शाया। इस फर्जीवाड़े के जरिए उसने ग्राहकों को भ्रमित कर ब्रिजेश सिंह राठौर से 51,600 रुपये, अंकित से 84,000 रुपये और बदायूं निवासी व्यापारी चमन से 2.10 लाख रुपये वसूल कर लिए। थाना प्रभारी- बोले जांच जारी सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि डीसीपी पश्चिम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0