गाजीपुर में कई इलाकों में हल्की बारिश:बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट; आपदा विभाग ने जारी किया अलर्ट

Apr 28, 2025 - 09:31
 0  0
गाजीपुर में कई इलाकों में हल्की बारिश:बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट; आपदा विभाग ने जारी किया अलर्ट
गाजीपुर में सोमवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। आसमान में घने बादलों के कारण अंधेरा छा गया। जनपद के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, खेतों में फसल होने के कारण किसान चिंतित नजर आए। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था। लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। रविवार को बादलों की आवाजाही के कारण मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान लगाया जा रहा था। सोमवार सुबह सुहवल समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। ज्यादातर इलाकों में तेज हवाएं चलीं और घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0