पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च:बलरामपुर में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी

Apr 28, 2025 - 09:31
 0  0
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च:बलरामपुर में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बलरामपुर के लोगों ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला। झारखंडी मंदिर से वीर विनय चौक तक निकाले गए इस मार्च में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। 22 अप्रैल को पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान चली गई थी। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। उद्योग व्यापार मंडल बलरामपुर की ओर से आयोजित इस कैंडल मार्च की अगुवाई जिला महामंत्री विजय अग्रवाल और भगवतीगंज अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने की। व्यापारी नेता संजय शर्मा ने कहा कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठा रही है। वीर विनय चौक पर सभी ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शनकारियों ने मौन धारण कर शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सभी संगठनों ने एकजुट होकर सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0