राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' बयान पर भाजपा का पलटवार:जगदंबिका पाल बोले- वे देश को गुमराह कर रहे हैं, बम सिर्फ विनाश करता है

Sep 18, 2025 - 13:29
 0  0
राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' बयान पर भाजपा का पलटवार:जगदंबिका पाल बोले- वे देश को गुमराह कर रहे हैं, बम सिर्फ विनाश करता है
सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता और सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रोजाना ‘हाइड्रोजन बम फोड़ने’ और ‘वोट चोरी’ जैसे बयान देकर देश को गुमराह कर रहे हैं। “सबूत मांगे तो नहीं देते” पाल ने कहा कि जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं और चुनाव आयोग उनसे लिखित में सबूत मांगता है, तो वे ठोस प्रमाण देने के बजाय केवल आरोप लगाते रहते हैं। इससे साफ है कि उनकी मंशा केवल भ्रम फैलाने की है। “हाइड्रोजन बम विनाश करता है” भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ वाले बयान पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को समझना चाहिए कि हाइड्रोजन बम सिर्फ विनाश करता है। वे नेता प्रतिपक्ष होकर आखिर किस तरह का विनाश देखना चाहते हैं?”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0