हसनपुर की युवती ने कोर्ट मैरिज कर बनाया वीडियो:कहा- परिवार ने पैसे लेकर भागने का आरोप लगाया, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Sep 13, 2025 - 10:53
 0  0
हसनपुर की युवती ने कोर्ट मैरिज कर बनाया वीडियो:कहा- परिवार ने पैसे लेकर भागने का आरोप लगाया, पुलिस से मांगी सुरक्षा
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी कोर्ट मैरिज की पुष्टि की है। युवती ने गांव बाईखेड़ा के एक युवक से शादी की है। वीडियो में युवती ने स्पष्ट किया कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से शादी की है। उसने परिवार के आरोपों का जवाब दिया है। परिजनों ने उस पर घर से पैसे लेकर भागने का आरोप लगाया था। युवती ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह घर से कोई पैसा नहीं लेकर गई है। युवती ने अपने मायके वालों से अपील की है कि वे किसी पर जोर-जबरदस्ती न करें। साथ ही उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग आश्चर्य से देख रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0