लखनऊ में सड़क हादसा:पिकअप से टकराई बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sep 13, 2025 - 10:53
 0  0
लखनऊ में सड़क हादसा:पिकअप से टकराई बाइक, सिक्योरिटी गार्ड की मौत
काकोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम किसान पथ स्थित डुलागंज ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसा हो गया। कान्हा उपवन में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड धीरेंद्र यादव (55) की बाइक सड़क किनारे खराब खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। गौरी निवासी धीरेंद्र यादव नादरगंज स्थित कान्हा उपवन में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह शुक्रवार को ड्यूटी पर जा रहे थे। हेलमेट पहने होने के बावजूद हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन और पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतक के दो बेटे वीरेंद्र और प्रदीप हैं। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0