दबंगों ने दो मासूमों को खंभे से बांधकर पीटा:मुर्गियों को जहर देकर मारने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sep 13, 2025 - 10:53
 0  0
दबंगों ने दो मासूमों को खंभे से बांधकर पीटा:मुर्गियों को जहर देकर मारने का आरोप, मुकदमा दर्ज
गोंडा में 12 और 13 साल के दो नाबालिग बच्चों को दबंगों ने खंभे से बांधकर डंडों से पीटा। आरोपियों ने बच्चों पर मुर्गियों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। पीड़ित बच्चे रो-रोकर रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपी अजमत अली और मोहम्मद सफीक लगातार गाली-गलौज करते हुए पिटाई करते रहे। मामला मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव का है। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो 12 सितंबर शाम करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। CO मनकापुर को सौंपी गई जांच पीड़ित बाबूलाल की तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने आरोपियों अजमत अली और मोहम्मद सफीक के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच CO मनकापुर को सौंपी गई है। मनकापुर कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जा रही है। वीडियो के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0