दलित सफाईकर्मी से मारपीट का मामला:पीलीभीत में ग्राम प्रधान पति समेत 4 लोगों पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

Aug 26, 2025 - 12:47
 0  0
दलित सफाईकर्मी से मारपीट का मामला:पीलीभीत में ग्राम प्रधान पति समेत 4 लोगों पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप
पीलीभीत के अमरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत निसरा में एक दलित सफाईकर्मी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। सफाईकर्मी राजेंद्र पाल वाल्मीकि ने ग्राम प्रधान पति मोहम्मद इस्लाम, उनके भतीजे तनवीर और दो अन्य लोगों पर मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। राजेंद्र पाल ने थाना जहानाबाद में दी शिकायत में बताया कि 25 अगस्त को वे गांव की नालियों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान पति अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने इंटरलॉकिंग कार्य का मलबा हटाने का दबाव बनाया। सफाईकर्मी ने मलबे में गाय-भैंस की हड्डियां मिलने पर उन्हें हटाने से मना कर दिया। राजेंद्र का कहना है कि उन्होंने धार्मिक कारणों से हड्डियां हटाने से इनकार किया। साथ ही कहा कि यह काम पंचायत निधि से हुई इंटरलॉकिंग के मजदूरों का है। इस बात पर प्रधान पति और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मपाल ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस-प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संगठन आंदोलन करेगा। थाना जहानाबाद के थाना अध्यक्ष प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0