बलिया में बाढ़ पीड़ितों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:5 गांवों के लोगों ने नहीं मिली राहत सामग्री, पानी में सड़ गई फसलें

Aug 26, 2025 - 12:47
 0  0
बलिया में बाढ़ पीड़ितों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:5 गांवों के लोगों ने नहीं मिली राहत सामग्री, पानी में सड़ गई फसलें
बलिया में मंगलवार को रेपुरा, ओझवलिया समेत कई गांवों के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बाढ़ राहत सामग्री के लिए सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि तहसील सदर के रेपुरा, सुजानीपुर, हरिहरपुर, ओझवलिया और हल्दी के वार्ड नंबर 3 व 4 बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से इन गांवों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। लेकिन अभी तक इन गांवों में राहत सामग्री नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने बताया कि बहादुरपुर, जवही, उदवन छपरा, राजपूर और बजरहा के लोगों को राहत सामग्री मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पहले भी जिलाधिकारी को पत्र दिया जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन में शिव बिंदास साह, लक्ष्मण यादव, राजकुमार राय, चांदनी सिंह, हरे राम साहू, जयशंकर चौधरी और रामबेलास समेत कई लोग शामिल थे। सभी ने मांग की कि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत सामग्री दी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0