मान्यता विहीन स्कूलों पर बीएसए की कार्रवाई:म्योरपुर में 6 विद्यालयों को किया सील, हजारों छात्रों का भविष्य अधर में

Jul 23, 2025 - 21:20
 0  0
मान्यता विहीन स्कूलों पर बीएसए की कार्रवाई:म्योरपुर में 6 विद्यालयों को किया सील, हजारों छात्रों का भविष्य अधर में
सोनभद्र के म्योरपुर ब्लॉक के शिक्षा क्षेत्र में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारी ने बिना मान्यता के चल रहे 6 विद्यालयों को सील कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पांडे आज म्योरपुर ब्लॉक पहुंचे, उन्होंने स्थलीय जांच के दौरान कई स्कूलों की जांच किया जो बिना मान्यता के ही चल रहे थे,इन स्कूलों के पास कोई आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। म्योरपुर ब्लॉक के किरबिल ग्राम पंचायत स्थित डिजीजेट पब्लिक स्कूल, आरंग पानी ग्राम पंचायत के बरवा टोला स्थित आंचल शिक्षण संस्थान, देवरी स्थित एनडी पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा देवी शरण इंटरमीडिएट कॉलेज बरवा टोला और आरएसपीसी प्राइमरी स्कूल खोखरी महुआ भी अवैध रूप से चल रहे थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पांडे ने कहा कि म्योरपुर ब्लॉक में कई विद्यालय ऐसे हैं जो बिना कागजात के ही संचालन किया जा रहे हैं, इन स्कूलों की जांच किया जा रहा है,जांच के बाद स्कूल संचालकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ विद्यालयों में ताला लगने से हजारों छात्रों की शिक्षा प्रभावित हुई है। अभिभावकों ने चिंता जताते हुए बच्चों की पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0