गोरखपुर में सीएम करेंगे 11 मंजिला बैरक टॉवर का उद्घाटन:800 करोड़ की लागत से चल रही है कई परियोजनाएं जल्द पूरी होने की उम्मीद

Jul 23, 2025 - 21:20
 0  0
गोरखपुर में सीएम करेंगे 11 मंजिला बैरक टॉवर का उद्घाटन:800 करोड़ की लागत से चल रही है कई परियोजनाएं जल्द पूरी होने की उम्मीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को गोरखपुर में 11 मंजिला बैरक का उद्घाटन करेंगे। यहां पुलिस, पीएसी, महिला बटालियन, और विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के लिए 800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से एक परियोजना जो पूरी हो चुकी है उसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 11 मंजिला बैरक टॉवर बना है। इसके अलावा, पीएसी महिला बटालियन, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), एसएसएफ भवन, और पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है। आधुनिक सुविधाओं से लैस है 11 मंजिला बैरक टॉवर 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 11.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह बहुमंजिला बैरक टॉवर पुलिसकर्मियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें भूमि तल पर डायनिंग हॉल, लॉबी, किचन, बरामदा, टॉयलेट, दो लिफ्ट, और दो स्टेयरकेस बना है। ​​​​​​​पहले तल पर डायनिंग हॉल, ओपन टैरेस, रिक्रिएशन हॉल, टॉयलेट, लिफ्ट, और स्टेयरकेस बना है। ​​​​​​​दूसरे से 11वें तल पर पांच जवानों की क्षमता वाले चार कमरे, चार टॉयलेट, लिफ्ट, और स्टेयरकेस बना है। इन परियोजनाओं के जल्द पूरा होने की उम्मीद 800 करोड़ रुपये की लागत से चल रही बाकी परियोजनाओं के जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसमें पीएसी महिला बटालियन जो 225 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा 119 करोड़ रुपये की लागत से अनावासीय भवन अगस्त 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) की क्षमता दोगुना करने के लिए 41 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवन और 125 करोड़ रुपये की लागत से अनावासीय भवन मार्च 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के लिए 186 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवन और 81 करोड़ रुपये की लागत से अनावासीय भवन जून 2026 तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस लाइन ट्रांजिट हॉस्टल के लिए 28 करोड़ रुपये की लागत से दो ब्लॉक का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा होने की बात कही जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0