उन्नाव में जमीन दिलाने का झांसा:मर्चेंट नेवी कैप्टन से 20 लाख रुपए ठगे, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

Jul 23, 2025 - 21:20
 0  0
उन्नाव में जमीन दिलाने का झांसा:मर्चेंट नेवी कैप्टन से 20 लाख रुपए ठगे, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
लखनऊ के पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में एक मर्चेंट नेवी कैप्टन के साथ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वृंदावन योजना के नीलगिरी एनक्लेव में रहने वाले कैप्टन कपिल कुमार शर्मा ने झांसी निवासी हृदयेश बुधौलिया पर 20 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। कैप्टन शर्मा को उन्नाव में जमीन खरीदनी थी। एक परिचित के जरिए उनकी मुलाकात झांसी के हजायरा बाजार निवासी हृदयेश बुधौलिया से हुई। आरोपी ने उन्नाव में दूसरे की जमीन दिखाकर अग्रिम भुगतान के रूप में 20 लाख रुपए की मांग की। कैप्टन शर्मा ने यह राशि आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दी। कुछ समय बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि हृदयेश बुधौलिया आदतन अपराधी है और उस पर इसी तरह के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश पर पीजीआई कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0