गाजीपुर में दादर एक्सप्रेस से महिला की हुई मौत:महिला की मानसिक स्थिति थी खराब, जखनियां में चल रहा इलाज, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Jul 23, 2025 - 21:20
 0  0
गाजीपुर में दादर एक्सप्रेस से महिला की हुई मौत:महिला की मानसिक स्थिति थी खराब, जखनियां में चल रहा इलाज, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
गाज़ीपुर जनपद के सादात थाना क्षेत्र में हुरमुजपुर हाल्ट के पास बुधवार को दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान केराकत थाना क्षेत्र के मुरखा निवासी पंकज राम की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका के रूप में हुई। मृतका के बिजहरी निवासी मामा आशीष कुमार ने बताया कि प्रियंका आजमगढ़ जिले के तरवां स्थित अपने मायके में रह रही थी। छह माह पहले उसे एक बच्ची हुई थी। बच्ची की मौत के बाद से उसकी मानसिक स्थिति खराब चल रही थी। वह जखनियां में इलाज कराने आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एसओ वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0