मोबाइल गिरवी रख मिलता है स्ट्रेचर और व्हीलचेयर:स्वरुपरानी अस्पताल में मोबाइल जमा होने पर मरीज और तीमारदार परेशान, इंतजाम पर सवाल

Jul 3, 2025 - 11:41
 0  0
मोबाइल गिरवी रख मिलता है स्ट्रेचर और व्हीलचेयर:स्वरुपरानी अस्पताल में मोबाइल जमा होने पर मरीज और तीमारदार परेशान, इंतजाम पर सवाल
प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरु अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर प्राप्त करने के लिए परिजनों को अपना आईडी कर्मचारी के पास जमा करना होता है Iआपाधापी की स्थिति में लोगों के पास पर्सनल आईडी न होने पर मजबूरन अपना मोबाइल गिरवी रखना पड़ता है Iअगर दोनों में से कुछ नहीं है तो उनको स्ट्रेचर और व्हीलचेयर नहीं दिया जाता है I लोगों ने बताया कि हम परेशान रहते हैं और हर जगह पर्सनल आईडी लेकर घूमते नहीं है।यहां पर जब व्हीलचेयर या स्ट्रेचर लेने जाओ तो बोला जाता है, पहले अपना मोबाइल जमा करिए। उसके बाद आपको ये मिलेगा | बेटे का मोबाइल जमा करने पर मिली व्हीलचेयर फूलपुर से इलाज के लिए आए बुजुर्ग ने बताया कि मेरे कमर में दिक्कत है मुझे व्हीलचेयर नहीं मिल रही थी, बड़ी मशक्कत के बाद मुझे एक व्हीलचेयर मिली। मुझे अपने बेटे का मोबाइल फोन जमा करना पड़ा I ऐसी स्थिति में काम पड़ने पर दूसरों से विनती करनी पड़ती है। वहीं हंडिया से आए अपने पिता के इलाज के लिए युवक ने बताया की पिता का एक्सीडेंट हुआ था, स्ट्रेचर नहीं मिल रहा था क्योंकि उनके पास कोई आईडी नहीं थी, इसलिए उनको अपना मोबाइल फोन गिरवी रखना पड़ा।स्ट्रेचर से ज्यादा कीमती मोबाइल है। लोगों के अनुसार एक बार मोबाइल जमा होने के बाद उन्हें अपने परिवार और रिश्तेदारों से संपर्क करने में दिक्कतें होती हैं I दूसरों का फोन मांग कर अपने लोगों से बातचीत करते हैं I इस पर कर्मचारी का कहना है कि लोग व्हीलचेयर और स्ट्रेचर अस्पताल के परिसर में इधर उधर छोड़ देते हैं।इसलिए ऐसा करना पड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0