देवरिया में शिक्षकों का तबादला:303 में से 218 शिक्षकों को मिला मनपसंद स्कूल, 185 को निराशा

Jul 3, 2025 - 11:41
 0  0
देवरिया में शिक्षकों का तबादला:303 में से 218 शिक्षकों को मिला मनपसंद स्कूल, 185 को निराशा
देवरिया में परिषदीय स्कूलों के अंतः जनपदीय तबादले और समायोजन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने 303 शिक्षकों का डाटा लॉक किया था। इनमें से 218 शिक्षकों को उनकी पसंद के स्कूल में तैनाती मिली है, जबकि 185 शिक्षकों को निराशा हाथ लगी है। इस तबादला प्रक्रिया में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों ने स्वेच्छा से आवेदन किया था। यह प्रक्रिया निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 और निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 के मानकों के अनुसार पूरी की गई। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि जिन शिक्षकों का नाम सूची में शामिल है, उन्हें नए स्कूलों में स्थानांतरित करने के लिए ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) को निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश प्रतिनिधि अनिल यादव ने कहा कि इस तबादले से शिक्षकों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0