स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:फर्रुखाबाद में 3 वाहन सीज, 9 का चालान; 1.62 लाख रुपये का जुर्माना

Jul 3, 2025 - 11:41
 0  0
स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई:फर्रुखाबाद में 3 वाहन सीज, 9 का चालान; 1.62 लाख रुपये का जुर्माना
फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर मोहम्मदाबाद और फर्रुखाबाद नगर में चेकिंग अभियान चलाया। गंभीर कमियों के कारण तीन स्कूली वाहनों को थाना कादरी गेट में सीज किया गया। इन वाहनों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर के स्कूलों के पांच वाहनों पर 70,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में चार स्कूली वाहनों पर 42,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 15 जुलाई तक चलेगा अभियान परिवहन विभाग का यह चेकिंग अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद भी यदि कमियों के साथ वाहन मिले तो कार्रवाई की जाएगी। परिवहन कार्यालय के अनुसार, जिले में 80 स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। स्कूल संचालकों को वाहनों के प्रपत्रों की जांच का निर्देश दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर वाहन सीज किए जाएंगे। जिन स्कूलों के वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट समाप्त हैं, उनकी सूचना शिक्षा बोर्ड और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी जा रही है। इससे छात्रों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की जा सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0