350 बोरी गेहूं, 56 आटा कट्टे जब्त:पीडीएस का गेहूं भेजा जा रहा था गुजरात; ट्रक ड्राइवर ने बताया था मामला

Jun 29, 2025 - 19:40
 0  0
350 बोरी गेहूं, 56 आटा कट्टे जब्त:पीडीएस का गेहूं भेजा जा रहा था गुजरात; ट्रक ड्राइवर ने बताया था मामला
दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में ग्वालियर रोड स्थित राजभोग आटा मिल पर प्रशासन ने की। वहां से पीडीएस का गेहूं जब्त किया है। कार्रवाई सेवड़ा एसडीएम अशोक अवस्थी के नेतृत्व में खाद्य, मंडी, फूड और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की। छापे के दौरान 350 बोरी पीडीएस गेहूं और 56 कट्टे आटा जब्त किए गए। आटे के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। यह कार्रवाई शिवपुरी जिले के करेरा में दो दिन पहले पकड़े गए एक ट्रक से जुड़े मामले के बाद की गई। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने बताया था कि पीडीएस का गेहूं दतिया से गुजरात भेजा जा रहा था। इसके बाद दतिया प्रशासन सतर्क हुआ और लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले सेवढ़ा चुंगी के पास स्थित राजनंदनी ट्रेडर्स पर भी इसी तरह की कार्रवाई कर पीडीएस गेहूं जब्त किया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है और पीडीएस अनाज की कालाबाजारी पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0