केमिकल छिड़ककर महिलाओं से लूट:सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध, सोने की चेन-अंगूठी समेत लाखों के जेवर छीने

May 19, 2025 - 13:27
 0  0
केमिकल छिड़ककर महिलाओं से लूट:सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध, सोने की चेन-अंगूठी समेत लाखों के जेवर छीने
उन्नाव के मोतीनगर में दो महिलाओं से लूट की वारदात सामने आई है। घटना 14 मई की शाम की है। उर्मिला पत्नी राकेश कुमार और पुष्पा पत्नी स्व. रमेश अपने रिश्तेदार किशोर के घर जा रही थीं। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोका और रास्ता पूछने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने महिलाओं पर एक संदिग्ध रसायन छिड़क दिया। इससे दोनों महिलाएं मानसिक रूप से असंतुलित हो गईं। बदमाशों ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर उनके गहने और नकदी लूट ली। उर्मिला के सोने की बुंदे, गले की जंजीर, चांदी की अंगूठी और 1500 रुपये लूटे गए। पुष्पा के कान के झाला और गले की सोने की जंजीर (लगभग 11 ग्राम) भी छीन ली गई। होश आने पर महिलाएं घर पहुंचीं और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर की तलाश पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश की, लेकिन लुटेरे नहीं मिले। पीड़िताओं की शिकायत पर कोतवाली उन्नाव में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को पीड़िताएं एसपी ऑफिस पहुंचीं और घटना के अनावरण की मांग की। आरोपियों की हो रही पहचान कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह के अनुसार, साहिल ज्वैलर्स के पास लगे सीसीटीवी में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0