बिजली विभाग के कर्मचारी की करंट से युवक की मौत:बहराइच के खैरी समैसा में हाइटेंशन लाइन की मरम्मत के दौरान हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

May 19, 2025 - 13:27
 0  0
बिजली विभाग के कर्मचारी की करंट से युवक की मौत:बहराइच के खैरी समैसा में हाइटेंशन लाइन की मरम्मत के दौरान हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरी समैसा में एक दुखद घटना सामने आई है। बिजली विभाग में प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्यरत कोइली नाम के व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। कोइली पिछले कई सालों से अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए प्राइवेट लाइनमैन का काम कर रहे थे। हाल ही में आई तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए थे। रविवार की देर रात, दुधाधारी के पास कोइली हाइटेंशन लाइन की मरम्मत कर रहे थे। मरम्मत के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया। इससे कोइली खंभे से नीचे गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें बहराइच के अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन कोइली को लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0