बरेली में सड़क हादसा:बहू की अंत्येष्टि में जा रहे रिटायर्ड टीटीआई की बस से टक्कर लगने पर में मौत

May 19, 2025 - 13:27
 0  0
बरेली में सड़क हादसा:बहू की अंत्येष्टि में जा रहे रिटायर्ड टीटीआई की बस से टक्कर लगने पर में मौत
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा में एक सड़क हादसे में रिटायर्ड टीटीआई रामगोपाल सिंह की मौत हो गई। वह अपने छोटे बेटे और बहू के साथ खटीमा में अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। रिठौरा पेट्रोल पंप के पास पिता-पुत्र अपनी-अपनी बाइक पर सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामगोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामगोपाल सिंह मूल रूप से खटीमा के रहने वाले थे। रेलवे में नौकरी के दौरान उन्होंने बरेली के बंसी नगला में मकान बना लिया था। वह अपने छोटे बेटे, पत्नी और उनके बच्चे के साथ खटीमा जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिठौरा पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0