छत का प्लास्टर गिरने से रिटायर्ड गन फैक्ट्रीकर्मी की मौत:चंद मिनट पहले पिता को चाय देकर निकला था बेटा, अनवरगंज पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

May 17, 2025 - 16:07
 0  0
छत का प्लास्टर गिरने से रिटायर्ड गन फैक्ट्रीकर्मी की मौत:चंद मिनट पहले पिता को चाय देकर निकला था बेटा, अनवरगंज पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
अनवरगंज थानाक्षेत्र में घर का प्लास्टर गिरने से रिटायर्ड गन फैक्ट्री कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बीते 7 सालों से नगर निगम की कॉलोनी में रह रहे थे। पीड़ित बेटे ने बताया कि घटना के चंद मिनट पहले वह पिता को चाय देकर निकला था। आरोप है कि कई सालों से जर्जर कॉलोनी का मेंटीनेंस नही कराया गया। जिस कारण हादसा हुआ। अनवरगंज दलेलपुरवा निवासी शंकर लाल (70) गन फैक्ट्री में फिटर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में दो बेटे संदीप व धर्मेंद्र हैं, पत्नी बदाना देवी की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। छोटे बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि 3 साल पहले पिता रिटायर हुए थे। 12 मई की सुबह वह पिता को चाय देकर घर से निकले थे। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कुछ देर बाद छत का प्लास्टर गिर पड़ा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे धर्मेंद्र ने पिता को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्होंने पिता को रीजेंसी में भर्ती कराया था। आज सुबह इलाज के दौरान शंकर लाल की मौत हो गई। मेंटीनेंस में लापरवाही बरतने का आरोप सूचना पर मौके पर पहुंची अनवरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया कि बीते कई सालों से कालाेनियों का मेंटीनेंस कार्य नहीं कराया गया है, कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0