तहसील दिवस में 35 शिकायतों में से 4 का निस्तारण:डीएम ने अधिकारियों को दिए रोज 10 से 12 बजे तक कार्यालय में रहने के आदेश

May 17, 2025 - 16:07
 0  0
तहसील दिवस में 35 शिकायतों में से 4 का निस्तारण:डीएम ने अधिकारियों को दिए रोज 10 से 12 बजे तक कार्यालय में रहने के आदेश
बिजनौर की सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से केवल 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने चकरोड विवाद से जुड़े दो मामलों में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल जांच के आदेश दिए। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों की सुनवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता तहसील दिवस, जन सुनवाई, जनता दर्शन और आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतें हैं। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय शिकायत पंजिका मेंटेन करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार नहीं होगा। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी शिकायत का निस्तारण संभव नहीं है, तो इसका कारण लिखकर शिकायतकर्ता को बताया जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा जादौन, उप जिलाधिकारी सदर अवनीश कुमार और तहसीलदार सदर अमरपाल सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0