गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 10 बजे से कटेगी बिजली

Oct 12, 2026 - 01:55
 0  0
गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:रुस्तमपुर, शाहपुर सहित कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 10 बजे से कटेगी बिजली
गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते सोमवार को कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी से जुड़े 11 केवी हनुमंत नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार व करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र रुस्तमपुर के 11 केवी शक्तिनगर फीडर और विद्युत उपकेंद्र शाहपुर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी 10 से 3 बजे के बीच पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने और बिजली से जुड़े अन्य जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले ही पूरे कर लें, ताकि सप्लाई बंद रहने के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्य संपन्न होते ही बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0