इटावा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश:HPV टीकाकरण, एनीमिया उपचार पर जोर; आशा चयन में तेजी के भी निर्देश

Sep 1, 2026 - 15:18
 0  0
इटावा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश:HPV टीकाकरण, एनीमिया उपचार पर जोर; आशा चयन में तेजी के भी निर्देश
इटावा में मंगलवार सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से दिलाने के निर्देश दिए। HPV टीकाकरण अभियान बैठक में बताया गया कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए 3 से 17 सितंबर तक विशेष HPV टीकाकरण अभियान चलेगा। टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर कराया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को टीके से आच्छादित कराने के निर्देश दिए। FCM इंजेक्शन से उपचार एनीमिया की समीक्षा के दौरान FCM यानी Ferric Carboxymaltose आयरन इंजेक्शन की उपलब्धता और उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार इसका उपयोग एनीमिया और कम हीमोग्लोबिन की स्थिति में किया जाता है। डीएम ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरतमंद महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने और एनीमिया के मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। आशाओं के चयन में तेजी ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 82 आशाओं का चयन हो चुका है, जबकि 114 पदों पर चयन शेष है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए शेष प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और चयनित आशाओं को समय से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 7,761 संस्थागत प्रसव हुए हैं, जबकि जुलाई 2026 का निर्धारित लक्ष्य 14,007 था। निजी चिकित्सालयों में जुलाई तक 1,212 प्रसव हुए। डीएम ने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने तथा आशा, एएनएम और आईसीडीएस कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगातार फॉलोअप कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0