गाजियाबाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:साहिबाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर अयान को पहले गालियां दी, फिर चाकू मारे

Aug 28, 2026 - 11:11
 0  0
गाजियाबाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:साहिबाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर अयान को पहले गालियां दी, फिर चाकू मारे
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 18 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि पुरानी रंजिश में युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगाई गईं हैं। मुर्गा मंडी में करता था काम साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर निवासी अयान (18) दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करता था। गुरुवार शाम अयान दिल्ली से अपने घर पहुंचा, उसके बाद रात में साहिबाबाद में चला गया। जहां बताया गया कि पुरानी रंजिश में अयान की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0