राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन फटी:कोटेदार बचे, कोई हताहत नहीं; कोटेदार संघ ने बीमा और नियमित जांच की मांग की

May 14, 2025 - 09:55
 0  0
राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन फटी:कोटेदार बचे, कोई हताहत नहीं; कोटेदार संघ ने बीमा और नियमित जांच की मांग की
अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक के गोरखापुर ग्राम पंचायत में राशन वितरण के दौरान एक ई-पॉस मशीन में विस्फोट हो गया। कोटेदार त्रिभुवन पाण्डेय राशन वितरण कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के साथ मशीन फट गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद क्षेत्र के कोटेदारों में चिंता का माहौल है। कोटेदार संघ ने सरकार से दो प्रमुख मांगें की हैं। पहली, कोटेदारों के लिए बीमा की व्यवस्था की जाए। दूसरी, ई-पॉस मशीनों की नियमित तकनीकी जांच हो। देखें 3 तस्वीरें... संघ के पदाधिकारियों ने कोटेदारों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मशीन में कोई खराबी दिखे तो तुरंत इंजीनियरों से संपर्क करें। तकनीकी अधिकारियों से भी मशीनों की नियमित जांच का आग्रह किया गया है। इससे कोटेदारों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0