हेड कांस्टेबल को अंतिम सलामी में लापरवाही:स्ट्रेचर पर ही शव को दी सलामी, दरोगा और हेड कांस्टेबल सस्पेंड, 10 मई को हुई थी मौत

May 14, 2025 - 09:55
 0  0
हेड कांस्टेबल को अंतिम सलामी में लापरवाही:स्ट्रेचर पर ही शव को दी सलामी, दरोगा और हेड कांस्टेबल सस्पेंड, 10 मई को हुई थी मौत
बदायूं में एक हेड कांस्टेबल की मृत्यु के बाद अंतिम सलामी में बरती गई लापरवाही के कारण दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना 10 मई की है। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल पंकज कुमार को बिगड़ती तबीयत के चलते अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गाजियाबाद के रहने वाले पंकज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने से पहले अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान नियमों के विपरीत शव को स्ट्रेचर पर ही रखा गया। साथ ही चक्र और फूल भी अर्पित किए गए। इस घटना की तस्वीरें एक्स प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गईं और पुलिस से शिकायत की गई। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कार्रवाई की। उन्होंने पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामरूप और हेड कांस्टेबल नरेंद्र पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रकरण की विभागीय जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0