सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली लाइन शिफ्टिंग:लखीमपुर में 14 से 20 मई तक सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली रहेगी बंद

May 14, 2025 - 09:55
 0  0
सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली लाइन शिफ्टिंग:लखीमपुर में 14 से 20 मई तक सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली रहेगी बंद
लखीमपुर खीरी में एलआरपी चौराहा से इंदिरा मनोरंजन पार्क तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान बिजली लाइनों को शिफ्ट करना है। इसके लिए गढ़ी उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली सप्लाई 14 से 20 मई तक सुबह 5 से 9 बजे तक बंद रहेगी। लखीमपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने क्षेत्रवार शेड्यूल जारी किया है। 14 मई को सैधरी बाइपास निघासन रोड पर बिजली बंद रहेगी। 15 मई को संकटा देवी चौराहा और 16 मई को सिंगारपुर महेवागंज में कटौती होगी। 17 मई को ओदराहना महेवागंज और 18 मई को सैधरी बाईपास में बिजली नहीं रहेगी। 19 और 20 मई को बालूडिहा महेवागंज क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0