ग्रेटर नोएडा में ट्रांसफार्मर में लगी आग:लोगों ने पास खड़ी गाड़ियों को हटाया, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

Jul 18, 2026 - 11:02
 0  0
ग्रेटर नोएडा में ट्रांसफार्मर में लगी आग:लोगों ने पास खड़ी गाड़ियों को हटाया, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में स्थित कोतवाली के मुख्य गेट के बाहर शुक्रवार रात 12 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें उठने से कोतवाली परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रांसफार्मर से उठीं तेज लपटें घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से पहले चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं। कुछ ही देर बाद तेज आवाज के साथ उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊंचाई तक पहुंच गईं। समय रहते हटाए गए वाहन ट्रांसफार्मर के पास कई वाहन खड़े थे। आग फैलने से पहले ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटा दिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल ने पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। शॉर्ट सर्किट की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0