उन्नाव में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:खेती-किसानी का काम करता था, खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा

Jul 10, 2026 - 12:40
 0  0
उन्नाव में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:खेती-किसानी का काम करता था, खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा
उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज कुंजपुर गांव के पास गुरुवार शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय अमित पुत्र कमलेश, निवासी नवाबगंज कुंजपुर, थाना अजगैन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अमित गुरुवार शाम खेत पर काम करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह परिजन जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों के अनुसार, अमित खेती-किसानी का काम करता था और परिवार के कृषि कार्यों में हाथ बंटाता था। वह अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था। परिवार में उसके दो बड़े भाई और एक बहन हैं। अजगैन थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0