बागपत में बारिश से सड़क का 20 फीट हिस्सा बहा:चमरावल-धोली प्याऊ मार्ग क्षतिग्रस्त, 10 गांवों का मार्ग प्रभावित

Jul 10, 2026 - 12:40
 0  0
बागपत में बारिश से सड़क का 20 फीट हिस्सा बहा:चमरावल-धोली प्याऊ मार्ग क्षतिग्रस्त, 10 गांवों का मार्ग प्रभावित
बागपत में भारी बारिश के कारण चमरावल धोली प्याऊ मार्ग का लगभग 20 फीट हिस्सा बह गया है। यह मार्ग जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से 10 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है, जिससे हजारों ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद यह मार्ग करीब 4 फीट गहरा और 20 फीट चौड़ा बह गया। इससे स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों में बाधा आ रही है। ग्रामीण मौके पर मौजूद रहकर वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से जाने में मदद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त मार्ग पर कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। समाज सेवी विकल्प शर्मा ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग को दुरुस्त कराने का आग्रह किया है ताकि स्थानीय लोगों की परेशानी दूर हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0