बनारी-अकलतरा रोड पर गड्ढे बन रहे हादसों का कारण, लोग परेशान

Jul 1, 2026 - 08:59
 0  0
बनारी-अकलतरा रोड पर गड्ढे बन रहे हादसों का कारण, लोग परेशान
जांजगीर| शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल गांधी चौक में इन दिनों जाम नालियां स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण उनमें गंदा पानी और कचरा जमा हो गया है। कई स्थानों पर पानी की निकासी पूरी तरह बाधित होने से बदबू फैल रही है और आसपास का वातावरण अस्वच्छ हो गया है। स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों का कहना है कि, नालियों में जमा गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सुबह-शाम मच्छरों की संख्या अधिक होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का भी डर सता रहा है। -मोहन कश्यप जांजगीर| बनारी से अकलतरा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों के कारण बदहाल हो गई है। सड़क की जर्जर स्थिति से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में अचानक वाहन का पहिया गड्ढे में फंस जाने से चालक संतुलन खो देते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। - हेमेंद्र राठौर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0