मिर्जापुर में नाबालिग हाईटेंशन पोल पर चढ़ी:प्रेमी से शादी की जिद, 40 मिनट बाद सुरक्षित उतारा

Jun 27, 2026 - 09:20
 0  0
मिर्जापुर में नाबालिग हाईटेंशन पोल पर चढ़ी:प्रेमी से शादी की जिद, 40 मिनट बाद सुरक्षित उतारा
मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के बेदौली गांव में शनिवार को एक नाबालिग किशोरी प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। पुलिस और ग्रामीणों ने लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद उसे करीब 60 मीटर की ऊंचाई से सुरक्षित नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार, किशोरी गांव के ही राहुल नामक युवक से विवाह करने की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर वह हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी शादी की जिद पर अड़ी रही और पोल पर और ऊपर चढ़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही गुरसंडी चौकी प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और किशोरी के परिजनों ने लगातार उससे बात कर नीचे उतरने के लिए समझाया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद किशोरी सुरक्षित रूप से नीचे उतर आई। किशोरी के सुरक्षित नीचे आने के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद उसे परिजनों के साथ गुरसंडी पुलिस चौकी ले जाया गया। वहां दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को समझने और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0