मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हमीरपुर में:636 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

Jun 21, 2026 - 09:29
 0  0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हमीरपुर में:636 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में आज रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा आयोजित होगी। मुख्यमंत्री स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 636.82 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:45 बजे कार्यक्रम स्थल के समीप बनाए गए हैलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे और हमीरपुर सदर तथा राठ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। विकास परियोजनाओं के तहत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 65.27 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 219.19 करोड़ रुपये की 24 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं राठ विधानसभा क्षेत्र में 159.81 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण और 192.54 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ एवं प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत, पार्किंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0