पानी की टंकी पर चढ़कर किशोर रेलिंग से लटका, VIDEO:जालौन में दो युवकों ने सूझबूझ से बचाई जान, पुलिस कर रही पूछताछ

Jun 21, 2026 - 09:29
 0  0
पानी की टंकी पर चढ़कर किशोर रेलिंग से लटका, VIDEO:जालौन में दो युवकों ने सूझबूझ से बचाई जान, पुलिस कर रही पूछताछ
जालौन में शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक 12 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर किशोर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद रेलिंग से लटकने लगा। समय रहते दो युवकों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोर को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जिससे उसकी जान बच गई। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित सरोजिनी नायडू पार्क की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर को टंकी की ऊंचाई पर खतरनाक स्थिति में देखकर पार्क में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोग किशोर को बचाने की कोशिश तो कर रहे थे, लेकिन ऊंचाई और जोखिम के कारण कोई तत्काल उसके पास पहुंचने का साहस नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान मौके पर मौजूद दो युवकों ने बिना अपनी जान की परवाह किए पानी की टंकी पर चढ़ने का फैसला किया। दोनों युवक तेजी से ऊपर पहुंचे और सावधानीपूर्वक किशोर को संभालते हुए सुरक्षित नीचे उतार लिया। उनकी बहादुरी और तत्परता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद किशोर के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर किशोर को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों के साहस की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि समय रहते युवकों ने हिम्मत नहीं दिखाई होती, तो कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद पार्क में मौजूद लोगों ने युवकों के इस साहसिक कार्य को मानवता और बहादुरी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0