देवरिया में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:पति दोनों पैरों से विकलांग, पड़ोसियों ने जताई अनहोनी की आशंका

May 11, 2026 - 10:24
 0  0
देवरिया में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव:पति दोनों पैरों से विकलांग, पड़ोसियों ने जताई अनहोनी की आशंका
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुआ बुजुर्ग गांव में रविवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 24 वर्षीय बिंदु गौड़ पत्नी मृत्युंजय गौड़ निवासी सकतुआ बुजुर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 11 बजे परिवार के सदस्यों ने उन्हें कमरे में पंखे से लटका देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका के पति मृत्युंजय गौड़ दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और बैसाखी के सहारे चलते हैं। परिवार में उनकी दो मासूम बेटियां अदिति और आयुषी हैं, जिनकी उम्र पांच वर्ष से कम बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। तरकुलवा पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0