भाई को बचाने आये युवक की पीट पीटकर हत्या:दबंगों ने जमीन पर गिराकर मारा, जमीन पर पटका

May 11, 2026 - 10:24
 0  0
भाई को बचाने आये युवक की पीट पीटकर हत्या:दबंगों ने जमीन पर गिराकर मारा, जमीन पर पटका
आगरा के धूलियागंज क्षेत्र में युवक हर्ष जैन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दबंगों ने मारपीट के दौरान उसका सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना छत्ता क्षेत्र के धूलियागंज में युवक हर्ष जैन की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि हर्ष अपने भाई के साथ हुई मारपीट के बाद आरोपियों से बात करने पहुंचा था। इसी दौरान दबंगों ने उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान हर्ष का सिर जमीन पर दे मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0