रतलाम में 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, 8वीं तक स्कूल बंद:30 अप्रैल तक की गई छुट्टी; 9वीं से 12वीं की कक्षाएं तय समय पर लगेंगी

Apr 26, 2026 - 13:37
 0  0
रतलाम में 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, 8वीं तक स्कूल बंद:30 अप्रैल तक की गई छुट्टी; 9वीं से 12वीं की कक्षाएं तय समय पर लगेंगी
रतलाम जिले में भीषण गर्मी, लू और 44.5 डिग्री तक पहुंचे तापमान को देखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर रविवार को नया आदेश जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अशोक लोढ़ा ने प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी। वर्तमान में जिले में तेज गर्म हवाओं का असर जारी है। पहले 5वीं तक थी छुट्टी, अब 8वीं तक के बच्चों को राहत बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था। इसके बाद, दो दिन पहले स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 25 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया था। अब रविवार को जारी नए आदेश के तहत इस राहत को बढ़ाते हुए 8वीं तक के सभी स्कूलों की 30 अप्रैल तक छुट्टी कर दी गई है। शनिवार रहा सबसे गर्म, पिछले 5 दिन के तापमान पर एक नजर जिले में गर्म लू चलने से शनिवार को रतलाम का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री पर जा पहुंचा है। रविवार को भी यही हालात बने हुए हैं। पिछले 5 दिनों के तापमान की स्थिति इस प्रकार है… 25 अप्रैल : अधिकतम 44.5 डिग्री, न्यूनतम 25.2 डिग्री 24 अप्रैल : अधिकतम 43.2 डिग्री, न्यूनतम 24.5 डिग्री 23 अप्रैल : अधिकतम 42.0 डिग्री, न्यूनतम 24.0 डिग्री 22 अप्रैल : अधिकतम 41.8 डिग्री, न्यूनतम 24.2 डिग्री 21 अप्रैल : अधिकतम 42.0 डिग्री, न्यूनतम 26.6 डिग्री

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0