घर की रसोई में निकला 6 फीट लंबा कोबरा:सर्प मित्र और वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू; सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Sep 7, 2026 - 12:10
 0  0
घर की रसोई में निकला 6 फीट लंबा कोबरा:सर्प मित्र और वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू; सुरक्षित जंगल में छोड़ा
कटनी जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र के विलायत कला गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण के घर की रसोई में करीब 6 फीट लंबा काला नाग दिखाई दिया। जहरीले सांप को देखकर परिवार और आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचा सर्प मित्र घर में सांप होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार ने वन विभाग और सर्प मित्र को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कोबरा के बड़े आकार और आक्रामक स्वभाव के कारण उसे पकड़ने में काफी सावधानी बरतनी पड़ी। कई घंटे की मशक्कत के बाद सर्प मित्र ने सांप को सुरक्षित तरीके से काबू में कर डिब्बे में बंद किया। रेस्क्यू के बाद सांप को आबादी से दूर उसके प्राकृतिक ठिकाने पर सुरक्षित छोड़ दिया गया। नाग के पकड़े जाने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील सर्प मित्र और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि बारिश और मौसम में बदलाव के दौरान जहरीले जीव घरों और बस्तियों में पहुंच सकते हैं। उन्होंने अपील की कि सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत वन विभाग या सर्प मित्र को सूचना दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0