बदायूं जिला अस्पताल में तीमारदारों के दो गुट भिड़े:महिलाओं के बीच मारपीट, 15 मिनट तक चला हंगामा

Apr 25, 2026 - 08:17
 0  0
बदायूं जिला अस्पताल में तीमारदारों के दो गुट भिड़े:महिलाओं के बीच मारपीट, 15 मिनट तक चला हंगामा
बदायूं जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीमारदारों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर मारपीट व खींचतान शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक अस्पताल परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद अचानक शुरू हुआ और कुछ ही देर में उग्र रूप ले लिया। महिलाएं एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं, जिससे मौके पर मौजूद मरीजों और अन्य तीमारदारों में दहशत फैल गई। सुरक्षाकर्मियों ने किया बीच-बचाव अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात रिटायर्ड सैनिक मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश की। हालांकि काफी समझाने के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। चूंकि मामला महिलाओं के बीच मारपीट का था, इसलिए सुरक्षाकर्मियों को सीमित हस्तक्षेप ही करना पड़ा। बिना कार्रवाई के लौटे दोनों पक्ष कुछ देर बाद दोनों पक्ष बिना किसी आधिकारिक कार्रवाई के अस्पताल परिसर से चले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाओं के बीच मारपीट और अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था और दोनों पक्ष किन मरीजों के तीमारदार थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0