महेंद्रगढ़ से दिल्ली वाया झज्जर बस सेवा शुरू:विधायक कंवर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; जीएम ने 60 बसों की मांग भेजी

Apr 10, 2026 - 09:54
 0  0
महेंद्रगढ़ से दिल्ली वाया झज्जर बस सेवा शुरू:विधायक कंवर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; जीएम ने 60 बसों की मांग भेजी
महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए आज से नई बस सेवा का शुभारंभ हो गया है। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने शुक्रवार को वाया झज्जर होते हुए दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रोडवेज के महाप्रबंधक (जीएम) देवदत्त, अन्य कर्मचारी और समाजसेवी रामनिवास पाटोदा मौजूद रहे। रोडवेज जीएम देवदत्त ने बताया कि नारनौल डिपो की यह बस महेंद्रगढ़ से सुबह 7 बजे रवाना होगी। यह कनीना, नाहड़, कोसली, धारौली, सुबाना, बहादुरगढ़ और पीरागढ़ी होते हुए सुबह 11 बजे कश्मीरी गेट, दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से 12 बजे वापसी वापसी में यह बस दोपहर 12 बजे दिल्ली से चलकर शाम 4:15 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। महेंद्रगढ़ से दिल्ली की दूरी 152 किलोमीटर है और इसका किराया 140 रुपये निर्धारित किया गया है। लंबे समय से मांग विधायक कंवर सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि इस रूट पर बसें चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। हरियाणा सरकार का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, विशेषकर उन कर्मचारियों को जिन्हें अपनी ड्यूटी पर आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। सब डिपो का दर्जा मिला जीएम देवदत्त ने जानकारी दी कि महेंद्रगढ़ को सब-डिपो का दर्जा मिला है। उन्होंने बताया कि 60 नई बसों की मांग उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। भविष्य में स्थानीय और लंबे रूटों पर भी आवश्यकतानुसार और बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आगरा-मथुरा भी होंगी शुरू विधायक यादव ने आगे कहा कि महेंद्रगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली-पिलानी जैसे लंबे रूटों पर भी धीरे-धीरे बसें शुरू की जाएंगी। उन्होंने लड़कियों के लिए बस सुविधाओं को और बेहतर बनाने का भी आश्वासन दिया, ताकि उन्हें आवागमन में कोई असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0