धार रेलखंड में 1 अप्रैल 2026 से OHE लाइन चार्जिंग:2.2 केवी वोल्टेज से शुरू होगी बिजली आपूर्ति, रेलवे ने दी चेतावनी, छेड़छाड़ न करें

Mar 31, 2026 - 10:09
 0  0
धार रेलखंड में 1 अप्रैल 2026 से OHE लाइन चार्जिंग:2.2 केवी वोल्टेज से शुरू होगी बिजली आपूर्ति, रेलवे ने दी चेतावनी, छेड़छाड़ न करें
धार पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन ने पीथमपुर से धार रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य को गति देने के लिए अहम निर्णय लिया है। टीही-धार नवीन रेलखंड की ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) लाइन में 1 अप्रैल 2026 से 2.2 केवी वोल्टेज के साथ चार्जिंग शुरू की जाएगी। सुरक्षा और एंटी-थेफ्ट के लिए उठाया कदम रेलवे प्रशासन ने यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। साथ ही इसे एंटी-थेफ्ट उपाय के रूप में लागू किया जा रहा है, ताकि रेलवे संपत्ति की चोरी और अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। अधिकारियों के अनुसार, पीथमपुर-धार खंड पर टॉवर वैगन के माध्यम से सफल ट्रायल किया जा चुका है। ट्रैक की क्षमता का परीक्षण पूरा होने के बाद अब चार्जिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रेलवे ने जारी किए सख्त निर्देश रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह पहल विद्युतीकरण कार्य को तेज करने के साथ सुरक्षा को भी मजबूत करेगी। रेलवे प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंसियों को OHE लाइन के पास काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बिना अनुमति काम करने पर होगी कार्रवाई रेलवे ने साफ किया है कि बिना अनुमति और सुरक्षा उपकरणों के कोई भी कार्य न किया जाए। किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा। रेलवे ने आम लोगों से अपील की है कि वे OHE लाइन के आसपास किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अवैध गतिविधि से दूर रहें। लाइन में करंट होने के कारण इसके संपर्क में आने पर गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0