ट्रेन से टकराए युवक की मौत:मुरैना- कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पार करते समय हादसा; आवाज नहीं सुन सका

Mar 25, 2026 - 20:45
 0  0
ट्रेन से टकराए युवक की मौत:मुरैना- कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पार करते समय हादसा; आवाज नहीं सुन सका
मुरैना के जौरा कस्बे के पुराने रेल्वे स्टेशन के पास कालीमाता मंदिर के सामने रेल्वे ट्रैक पार करते समय एक युवक टावर वैगन ट्रेन इंजन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कान में ईयर फोन लगा कर गाना सुनते हुए रेल्वे ट्रैक को पार कर रहा था। ट्रेन को आहट सुनाई नहीं दी और चपेट में आ गया। फिलहाल शव का पीएम करवाया गया है । सुनील सविता पुराने रेल्वे स्टेशन के पास रेल्वे ट्रैक को क्रॉस कर रहा था। ग्वालियर तरफ से आ रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जौरा पुलिस के द्वारा शव का मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार मृतक सुनील सविता रेल्वे ट्रैक को पार कर अपने घर की तरफ जा रहा था उसके कानों में ईयर फोन लगा था गाने सुनते हुए रेल्वे ट्रैक को पार किया पीछे से ट्रेन का इंजन टावर वैगन आ रहा था जिससे वह टकरा गया और उसकी मौत हो गई । एसडीओपी नितिन बघेल के अनुसार रेलवे ट्रैक पुराना रेल्वे स्टेशन पर सुनील सविता के द्वारा रेल्वे ट्रैक को पार किया जा रहा था उसी समय टावर वैगन ट्रेन इंजन वहां से निकला और उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है । जांच की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0