लॉरेंस गैंग सदस्य मनीष जांगिड़ को इंदौर ले जाया गया:क्राइम ब्रांच बिल्डर को धमकी देने के मामले में करेगी पूछताछ

Mar 24, 2026 - 10:04
 0  0
लॉरेंस गैंग सदस्य मनीष जांगिड़ को इंदौर ले जाया गया:क्राइम ब्रांच बिल्डर को धमकी देने के मामले में करेगी पूछताछ
इंदौर क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस गैंग के सदस्य मनीष जांगिड़ को अशोकनगर जिला जेल से पूछताछ के लिए इंदौर ले गई है। मनीष जांगिड़ से एक धमकी के मामले में पूछताछ की जाएगी। मंगलवार सुबह इंदौर क्राइम ब्रांच की 14 सदस्यीय टीम अशोकनगर पहुंची और आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हुई। टीम में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल थे और वे दो गाड़ियों से आए थे। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद क्राइम ब्रांच टीम मनीष जांगिड़ को इंदौर ले गई। यह पूछताछ इंदौर में लॉरेंस गैंग के सदस्यों द्वारा दी गई धमकी के एक मामले से संबंधित है। पूछताछ पूरी होने के बाद मनीष जांगिड़ को वापस अशोकनगर जेल भेजा जाएगा। अशोकनगर पुलिस के अनुसार, मनीष जांगिड़ अशोकनगर में पेट्रोल बम से दहशत फैलाना चाहता था। उसका इरादा बाद में इंदौर में भी इसी तरह की घटना को अंजाम देने का था। हालांकि, पुलिस ने उसे दहशत फैलाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में बाद में दो अन्य आरोपियों को पैसे भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला अशोकनगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति को वॉइस नोट के जरिए मिली धमकी से जुड़ा है। धमकी देने वालों ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया था, जिसके बाद आरोपी मनीष जांगिड़ अशोकनगर आया था और यहां दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0