मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित संतोष तिवारी, बालगंगाधर सेंगर ,कौशल केवट ने बढाया जिले का सम्मान
अनूपपु्र / कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर के रीडर पद पर पदस्थ श्री संतोष तिवारी को मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जिले गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री तिवारी सहित अन्य नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रदान किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री मुकेश चतुर्वेदी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कलेक्ट्रेट मे पदस्थ श्री संतोष तिवारी को प्रांतीय सचिव, अनूपपुर जनपद मे पदस्थ श्री बालगंगाधर सेंगर को वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष एवं कौशल प्रसाद केवट को उप प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश कार्यकारिणी मे अनूपपु्र जिले से तीन वरिष्ठ कर्मचारियों को स्थान मिलने से जिले का गौरव बढा है। जिले के गणमान्य लोगों , अधिकारियों- कर्मचारियों और शुभ चिंतकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कर्मचारियों और जिले के हित मे कार्य करने की अपेक्षा की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0